Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2022

don't heart your body with your behaviour - self realisation of your habits

नाज़ुक अंगो को घायल कर रहा आपका कठोर व्यवहार ।‌।             1- *आमाशय* घायल होता है जब आप प्रातः काल अल्पाहार नही करते हैं। 2- *किडनी* घायल होती है जब आप 24 घण्टे में 10 -12 गिलास पानी नही पीते  3- *पित्ताशय* घायल होता है जब आप रात्रि 11 बजे तक सोते नही है और सूर्योदय से पूर्व जागते नही हैं। 4- *छोटी आंत* घायल होती है जब आप ठंडा और बासी भोजन करते हैं। 5- *बड़ी आंत* घायल होती है जब आप बहुत तला भुना और मसालेदार भोजन करते हैं। 6- *फेफड़े* घायल होते हैं जब आप सिगरेट,और धुयें आदि से प्रदूषित वातावरण में सांस लेते हैं। 7- *लिवर* घायल होता है जब आप बहुत भारी जंक, फ़ास्ट फ़ूड खाते हैं। 8- *हृदय* घायल होता है जब आप अपने भोजन में अधिक नमक और केमिकल रिफाइंड तेल खाते हैं। 9- *अग्न्याशय* घायल होता है जब आप मीठी चीजे ज्यादा मात्रा में खाते हैं क्योंकि वो स्वादिष्ट और सहज उपलब्ध हैं। 10- *आँखें* घायल होती हैं जब आप कम प्रकाश में मोबाईल और कम्प्यूटर स्क्रीन पर काम करते हैं। 11- *मस्तिष्क* घायल होता है जब आप नकारात्मक सोचने लगते हैं। 12- *आत्मा* घायल होती है जब आप नैतिकता के विरुद्ध कार्य करते हैं। 👉आप