Skip to main content

Kachoori Puran | कचौरी पुराण

Image result for Kachoori Puran यदि आपने कभी कचौरी का नाम नही सुना, कभी खाई नही तो मैं बेहिचक मान लूंगा कि आप एलियन हैं।

कोई इस पृथ्वी पर जन्में और बिना कचौरी खाये मर जाये ये तो हो ही नही सकता।

बेसन के घोल में सुनहरी तली हुई कवर के साथ भरे मसालेदार दुष्ट दाल का दल है ये। जो सदियों से नशे की तरह दिल दिमाग पर हावी बनी हुई है।

हमारा राष्ट्रीय भोजन है ये। सुबह नाश्ते मे कचौरी हों, दोपहर मे भूख लगने पर मिल जाये ये या शाम को चाय के साथ ही इनके दर्शन हो जायें, किसी की मजाल नही जो इन्हे ना कह दे।

कचौरी का भूख से कोई लेना देना नही होता। पेट भरा है, ये नियम कचौरी पर लागू नही होता। कचौरी सामने हों तो दिमाग काम करना बंद कर देता है। दिल मर मिटता है कचौरी पर। ये बेबस कर देती हैं आपको। कचौरी को कोई बंदा ना कह दे ऐसे किसी शख्स से मै अब तक मिला नही हूँ।

कचौरी मे बडी एकता होती है। इनमें से कोई अकेली आपके पेट मे जाने को तैयार नही होती। आप पहली कचौरी खाते हैं तो आँखे दूसरी कचौरी को तकने लगती है, तीसरी आपके दिमाग पर कब्जा कर लेती है और दिल की सवारी कर रही चौथी कचौरी की बात आप टाल नही पाते।

कचौरी को देखते ही आपकी समझदारी घास चरने चली जाती हैं। आप अपने डॉक्टर की सारी सलाह, अपने कोलेस्ट्राल की खतरनाक रिपोर्ट भूल जाते हैं। पूरी दुनिया पीछे छूट जाती है आपके और आप कचौरी के पीछे होते हैं।

कचौरी को गरम गरम बनते देखना तो और भी खतरनाक है। आप कहीं भी कितने जरूरी काम से जा रहे हो, सडक किनारे किसी दुकान की कढाई मे गरम गरम तेल मे छनछनाती, झूमती सुनहरी कचौरी आपके पाँव रोक ही लेंगी। ये जादूगर होती हैं। आप को सम्मोहित कर लेती हैं ये। आप दुनिया जहान को भूल जाते हैं। आप खुद-ब-खुद खिंचे चले आते है कचौरी की दुकान की तरफ, और तब तक खडे रहते है जब तक दुकानदार दया करके आपको कचौरी की प्लेट ना थमा दें।

किसी मशहूर कचौरी दुकान को ध्यान से देखिये, यहाँ जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्रियता, अमीरी, गरीबी का कोई भेद नही होता। कचौरी से प्यार करने वाले एक साथ धीरज से अपनी बारी का इंतजार करते हैं। जिन बातो ने हमारे देश की एकता अखंडता बनाये रखने मे मदद की है उनमें कचौरी को बाइज्जत शामिल किया ही जाना चाहिये।

कचौरी, पीज्जा, बर्गर की दादी हैं। आदमी का पेट खराब करना पीज्जा, बर्गर ने कचौरी से ही सीखा है, पर जीभ के आगे पेट की सुनता कौन है।

वो तो हम पैसे धैले के मामले मे अमेरिका से उन्नीस पडते हैं वरना पूरी दुनिया मे मैकडोनाल्ड की जगह कचौरी कार्नर की चेन्स होतीं।

हमारे खाने पीने की दुनिया के बाद़शाह है कचौरी, और हमारे देश मे बादशाह को ना कहने का नहीं झुक झुक कर सलाम करने का रिवाज है।

तो फिर जाइये, अब देर किस बात की। तुरन्त दो-चार कचौरी उदरस्थ कीजिये और मस्त-मलंग हो कर दोबारा फिर  कचौरी खाने के समय को निर्धारित कीजिये।

Comments

Popular posts from this blog

Wallpaper Guru Rajendra Suri ji Ma. sa.

               Dada Gurudev @ Mohankheda Tirth

We both left home at 18

We both left home at 18. You cleared JEE, I got recommended. You got IIT, I got NDA. You pursued your degree, I had the toughest training. Your day started at 7 and ended at 5, Mine started at 4 till 9 and Some nights also included. You had your convocation ceremony, I had my POP. Best company took you and Best package was awarded, I was ordered to join my paltan With 2 stars piped on my shoulders. You got a job, I got a way of life. Every eve you got to see your family, I just wished i got to see my parents soon. You celebrated festivals with lights and music, I celebrated with my comrade in bunkers. We both married, Your wife got to see you everyday, My wife just wished i was alive. You were sent to business trips, I was sent on line of control. We both returned, Both wives couldn't control their tears, but You wiped her but, I couldn't. You hugged her but, I couldn't. Because I was lying in the cof

काश में मोबाइल होता

Plz read once before its very late !!! वह प्राइमरी स्कूल की टीचर थी |  सुबह उसने बच्चो का टेस्ट लिया था  और उनकी कॉपिया जाचने के लिए  घर ले आई थी | बच्चो की कॉपिया  देखते देखते उसके आंसू बहने लगे | उसका पति वही लेटे mobile देख रहा था |  उसने रोने का कारण पूछा । टीचर बोली , “सुबह मैंने बच्चो को  ‘मेरी सबसे बड़ी ख्वाइश’ विषय पर कुछ  पंक्तिया लिखने को कहा था ; एक बच्चे  ने इच्छा जाहिर करी है की भगवन उसे  Mobile बना दे | यह सुनकर पतिदेव हंसने लगे | टीचर बोली , “आगे तो सुनो बच्चे ने  लिखा है यदि मै mobile बन जाऊंगा, तो  घर में मेरी एक खास जगह होगी और  सारा परिवार मेरे इर्द-गिर्द रहेगा |  जब मै बोलूँगा, तो सारे लोग मुझे ध्यान  से सुनेंगे | मुझे रोका टोका नहीं जायेंगा  और नहीं उल्टे सवाल होंगे |  जब मै mobile बनूंगा, तो पापा ऑफिस से  आने के बाद थके होने के बावजूद मेरे  साथ बैठेंगे | मम्मी को जब तनाव होगा,  तो वे मुझे डाटेंगी नहीं, बल्कि मेरे साथ  रहना चाहेंगी | मेरे बड़े भाई-बहनों के  बीच मेरे पास रहने के लिए झगडा होगा |  यहाँ तक की जब mobile बंद रहेंगा, तब भी  उसकी